विकास क्षेत्र सालारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में लगा रहता है ताला ,नहीं होता ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

विकास क्षेत्र सालारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में लगा रहता है ताला ,नहीं होता ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

Monday, 28 October 2024 | October 28, 2024 Last Updated 2024-10-28T12:45:32Z
    Share
विकास क्षेत्र सालारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में लगा रहता है ताला ,नहीं होता ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान
रिपोर्ट तारिक गाजी
विनावर /बदायूं विकासखंड सलारपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते कई पंचायत भवनों में बंद रहता ताला, नहीं होते सचिव व पंचायत सहायक के दीदार
 
ग्रामीणों को तहसील, ब्लॉक व जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि उनकी समस्याओं का निस्तारण गांव स्तर पर ही हो सकेगा। लेकिन पंचायत भवनों में ताला लगा रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को इसकी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

तीन पंचायत भवनों की जब पड़ताल की गई, तो हकीकत सामने आई। शासन की मंशा है कि गांवों में बनाए गए पंचायत भवनों में ही ग्रामीणों को सभी सुविधाएं व योजनाओं का लाभ मिले, लेकिन हकीकत में मंशा अधूरी रह गई है। पंचायत भवनों से कर्मचारी नदारद रहते हैं, ऐसे में ग्रामीण, तहसील व ब्लॉक के चक्कर काटते हैं।

कार्य के नाम पर खानापूर्ति
ब्लाॅक के प्रत्येक ग्राम पंचायत में सचिवालय भवन बने हैं। इन भवनों में 1.75 लाख रुपये के बजट से कंप्यूटर, इन्वर्टर से लेकर सीसीटीवी कैमरे आदि लगवाए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कभी-कभार पंचायत सहायक सचिवालय पहुंचकर खानापूरी करते हैं। 

सालारपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत फकीराबाद, दराव नगर, आजमगंज मुड़िया पंचायत भवन के मुख्य गेट सहित कमरों में ताला बंद मिला।जिसकी शिकायत डीपीआरओ बदायूं यावर अब्बास से की गई है