करेंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत । कहीं खुशियां तो कहीं गम ।
रिपोर्ट मेवा लाल चक्रवर्ती
लखीमपुर -खीरी लखीमपुर-खीरी के भीरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव पड़रिया तुला में घर की साफ सफाई करते समय बिजली का करेंट लगने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत । श्रीमती सिमरन उर्फ सीता मौर्या पत्नी मनीष मौर्या उम्र लगभग 25 वर्ष अपने मायके में थी ।
दीपावली त्योहार होने के कारण घर की साफ सफाई कर रही थी । इसी दरम्यान कमरे में कहीं कटे तार से करेंट की चपेट में आ गई और वह बेहोश होकर गिर गई । जानकारी होने पर परिजन दौड़े और उसे लेकर इलाज हेतु सीएचसी बिजुआ ले गए । डाक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया । मृतका का पति बाहर देहरादून मजदूरी करने गया था । मृतका का एक 5 वर्षीय अबोध बच्चा है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । मौके का जायजा लिया ।परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया । ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे । परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है । घर में रिश्तेदारों व ग्रामीणों की देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है । दीपावली का पर्व धूम धाम से मनाने की तैयारी हो रही थी परन्तु ईश्वर को तो कुछ और ही मंजूर था कहावत है कहीं खुशियां तो कहीं गम । इस घर में तो खुशियां मातम में बदल गईं।
