समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा

Tuesday, 5 November 2024 | November 05, 2024 Last Updated 2024-11-06T03:48:18Z
    Share
बदायूँ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा बदायूं की मासिक बैठक पूर्व मंत्री आबिद रजा के आवास पर हुई। पार्टी का लिखित में सेकुलर आया है कि हर माह की पांच तारीख को विधानसभा में बूथ प्रभारियों की बैठक होगी।
 बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि अखिलेश के हाथों को मजबूत करने के लिए हर बूथ को मजबूत करना होगा। 
बूथ प्रभारियों से कहा आप लोग अपने अपने बूथ पर संभ्रांत व्यक्तियों व नौजवानों से मिलना जुलना बढ़ाए ताकि पार्टी के वोट बढ़ सके। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव ने भी बूथ प्रभारियों संबोधित करके उनका उत्साह वर्धन किया। नगर अध्यक्ष फरहत ने कहा सक्रिय कार्यकर्ताओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने नगर कमेटी को भंग कर दिया। सक्रिय कार्यकर्ताओं को नगर कमेटी में जगह मिलेगी।
 बैठक में अतुल पटेल, रणवीर यादव, देवें्र सिंह, मोहतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, संजीव, राहुल कुर्मी, क्रांति यादव, रिजवान बब्लू, छोटू, सुल्तान सिंह, सगीर, त्यागी जी आदि बूथ प्रभारी मौजूद रहे।