अलीगंज क्षेत्र के गांव सूदनपुर निवासी ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

अलीगंज क्षेत्र के गांव सूदनपुर निवासी ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

Tuesday, 12 November 2024 | November 12, 2024 Last Updated 2024-11-13T03:08:38Z
    Share
अलीगंज बरेली। जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सूदनपुर निवासी ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार की रात उसका शव खेत मे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को अभी तहरीर नही दी गई है। मृतक के पुत्र ने बताया कि आठ माह पहले उसकी गांव के ही एक व्यक्ति के साथ चली गई थी।
 लगभग एक माह पहले वह वापस घर आ गई। फिर पिता के साथ बाजपुर (उत्तराखंड) मे रहने लगी। पिता को उसी व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। जब वह दीपावली के समय अपने माता-पिता और भाइयों के साथ घर लौटा तो उसकी मां फिर आरोपी के घर रहने लगी। आरोप लगाया कि सोमवार को आरोपी उसके पिता को जंगल की ओर ले गया। वहां पिता को शराब मे जहर मिलाकर दे दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया कि आरोपी व्यक्ति उसकी लगभग 12 बीघा जमीन बटाई पर करता है। गेहूं कटाई के वक्त उसकी मां का उसके साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। इसके बाद से ही मां के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला। इस कारण घर मे झगड़ा होता था। थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

<