जिला पंचायत सदस्य सुनीरा सिंह गौर ने कतगांव रामलीला का फीता काट कर किया शुभारंभ
जिला पंचायत सदस्य सुनीरा सिंह गौर ने कतगांव रामलीला का फीता काट कर किया शुभारंभ
विकास खण्ड वजीरगंज के ग्राम पंचायत कतगांव में श्री रामलीला मंच का उद्घाटन किया व आरती में भाग लिया विकलांग आश्रम वजीरगंज आश्रम प्रभारी ठाकुर सुनीरा सिंह गौर जिला पंचायत सदस्य बगरैन व कमेटी के अध्यक्ष श्री लालू राम मौर्य व सदस्यों ने माला अर्पण व अंग वस्त्र पटका पहना कर जोर दार स्वागत किया व भगवान श्री राम का चित्र भेंट किया और बहिन जी ने कहा रामलीला मंचन एक माध्यम है
जिससे बच्चों में संस्कार विकसित किया जाता है रामलीला के माध्यम से माता पिता के वचनों का पालन करना भाई भाई का प्यार पतिव्रता महिला का दायित्व आदि सिखने के लिए मिलता है व बहिन जी ने कमेटी के पदाधिकारी को व ग्राम वासियों का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया व धन्यवाद किया इस मौके पर आकाश कुमार विनोद कुमार चंचल कुमार व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे जय श्री राम
