बदायूॅ में ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बदायूॅ में ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव

Thursday, 19 December 2024 | December 19, 2024 Last Updated 2024-12-19T16:26:50Z
    Share

जिला निर्वाचन कार्यालय बदायूॅ में ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव द्वारा जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया गया। ई0वी0एम0/वीवीपैट वेयर हाउस के आंतरिक निरीक्षण के समय डी0ई0ओ0 ने गोदाम के दरवाजों की सीलों को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करवाकर खुलवाई गयीं। वेयरहाउस में सुरक्षित एवं भण्डारित इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ई0वी0एम0) तथा वोटर वेरिफियवल पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट) का गहनता से निरीक्षण किया। डी0ई0ओ0 सी0सी0टी0वी0 कैमरों की क्रियाशीलता को परखा और सी0सी0टी0वी0 कैमरों की रिकार्डिंग को रेण्डम रूप में चैक किया। डी0ई0ओ0 ने बताया की ई0वी0एम0 /वीवीपैट वेयर हाउस में भण्डारित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट मशीने पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और इनकी सुरक्षा हेतु दोनों वेयर हाउस में 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहता है। वेयर हाउस के आंतरिक निरीक्षण दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि वेयर हाउस में संरक्षित की गयी ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था तथा रखरखाव की व्यवस्थाओं से पूर्ण संतुष्ट दिखें। वेयर हाउस के निरीक्षण के समय डा0 वैभव शर्मा ए0डी0एम0 (एफ0/आर0), रामकिशोर बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी, नेकपाल कश्यप जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, मनोज कश्यप जिला महासचिव बहुजन समाज पार्टी, आकाश गौतम कार्यालय प्रभारी समाजवादी पार्टी, अरविन्द राठौर जिला सचिव इण्डियन नेशनल कांग्रेस राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में उपस्थीत रहे।           सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
               बदायूॅ।