मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 112 जोड़ों का विवाह संपन्न

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 112 जोड़ों का विवाह संपन्न

Wednesday, 4 December 2024 | December 04, 2024 Last Updated 2025-03-22T14:51:19Z
    Share

ख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 112 जोड़ों का विवाह संपन्न
बदायूँः 04 दिसम्बर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कुल 112 जोड़ों का विवाह विकासखंड मुख्यालय अंबियापुर में सम्मिलित विकासखंड अंबियापुर, दहगवा, इस्लामनगर, उझानी तथा नगर पालिका परिषद बिल्सी,उझानी,सहसवान तथा नगर पंचायत इस्लामनगर के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य द्वारा उपस्थित नवयुगलों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना दहेज रहित विवाह करने का एक अनूठा प्रयास है। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से गरीब माता-पिता को सम्मान दिलाना सरकार की प्रतिबद्धता है।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंबियापुर रेखा देवी भारती, ब्लॉक प्रमुख इस्लामनगर गजेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन महाराज सिंह समाज कल्याण द्वारा किया गया।