आंगनबाड़ी जिला सम्मेलन की रूपरेखा बनाई - राजेश सक्सेना
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के पदाधिकारियो ने आज खजाना देवी के आवास पर बैठक कर के 30 दिसम्बर को होने वाले आंगनवाड़ी के मंडल / जिला स्तरीय सम्मेलन की रूप रेखा तैयार की । जिसमें मंच संचालन की जिम्मेदारी कुमकुम जौहरी के लिए, बैठने की व्यवस्था की जिम्मेदारी चांदनी एवं खजाना देवी के लिए, जलपान की व्यवस्था शोभा वर्मा के लिए, मुख्य अतिथि की व्यवस्था के लिए मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई । जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारी से अधिक से अधिक संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओ को सम्मेलन में लाने की अपील की है ।
