उच्च न्यायालय के आदेश से महिला प्रधानों की ट्रेनिंग
पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत विकास खंड म्याऊं के विकास खंड सभागार में उसावा एवं म्याऊँ ब्लॉक के महिला प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन प्रमाण पत्र वितरण करके किया गया । यह प्रशिक्षण मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत उप निदेशक पंचायत बरेली मंडल बरेली श्री महेंद्र सिंह जी के मार्गदर्शन में चल रहा है । प्रशिक्षण के दूसरे दिन राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं अदिति रस्तोगी ने महिला प्रधानों को खेल खिलाकर उत्साह से भरपूर किया । आज दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और निगरानी , स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली , स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भूमिका , एवं निगरानी , संचार एवं लैंगिक भेदभाव ,आदि के बारे में प्रशिक्षक राजेश कुमार सक्सेना के द्वारा बताया गया । प्रशिक्षक अदिति रस्तोगी ने एल एस जी डी , सतत विकास लक्ष्य कार्य योजना तैयार करना । संचार तकनीकी की भूमिका आदि पर विस्तार से चर्चा की । अंत में डी आर जी इशांत शर्मा एवं ए डी ओ श्री राजेश कुमार द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इस मौके पर महिला प्रधानो में सर्वेश कुमारी , अवनीशा ,वृंदा देवी , हुमा बी , संतोष कुमारी , अल्पना , रामबेटी , विट्टो देवी , रक्षावती , हुरना वेगम , लज्जावती ,मंजू , मीना देवी , विनीता , चाँद बेगम , मोहिनी , अनीता देवी आदि लगभग 66 महिला प्रधानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया । महिला प्रधानों ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा ।
