माघ मेले हेतु मजिस्ट्रेट नामित बदायूँ जिला मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं कि जनवरी 2025 से फरवरी 2025 में माघ मेले का आयोजन हो रहा है

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

माघ मेले हेतु मजिस्ट्रेट नामित बदायूँ जिला मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं कि जनवरी 2025 से फरवरी 2025 में माघ मेले का आयोजन हो रहा है

Saturday, 11 January 2025 | January 11, 2025 Last Updated 2025-01-11T08:19:51Z
    Share
माघ मेले हेतु मजिस्ट्रेट नामित
बदायूँ : 11 जनवरी। जिला मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं कि जनवरी 2025 से फरवरी 2025 में माघ मेले का आयोजन हो रहा है, जिसमें 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा, 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति, 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या, 03 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी, 12 फरवरी 2025 को माधी पूर्णिमा व 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर्व है। 
उन्होनंे इन तिथियों पर जनपद के समस्त गंगा घाटों पर सुरक्षा एवं शन्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट्स को नामित किया है, जिनमें मोहित कुमार, उप जिला मजिस्ट्रेट बदायूँ (मो0 9454415833) को कछला घाट बदायॅू की ओर, रविन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार बदायॅू (मो0 9454415842) को कछला घाट कासगंज की ओर, अमित कुमार, नायब तहसीलदार, तहसील बदायँू (मो0 8887706006)को कछला पुल पर, धर्मेन्द कुमार सिंह ,उप जिला मजिस्ट्रेट, दातागंज (मो0 9454415838) को सम्पूर्ण क्षेत्र अटैना घाट थाना उसहैत, सुरेन्द्र कुमार ,तहसीलदार दातागंज (मो0 9454415847) को सम्पूर्ण क्षेत्र भुण्डी घाट थाना उसहैत, छविराम, नायब तहसीलदार ,तहसील दातागंज (मो0 7355053012) को सम्पूर्ण क्षेत्र बेलाडांडी घाट थाना दातागंज, प्रेम पाल सिंह उप जिला मजिस्ट्रेट, सहसवान (मो0 9454415835) को सम्पूर्ण क्षेत्र सुकर्रा घाट थाना सहसवान, शर्मनानन्द, तहसीलदार, सहसवान (मो0 9454415844) को सम्पूर्ण क्षेत्र मालपुर घाट थाना जरीफनगर पर लगाया है। 
 उन्होंने बताया कि लगाये गये मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले घाटों पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सृदृढ़ बनाये रखने तथा उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर बदायॅू, दातागंज, सहसवान अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले घाटों पर साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति व पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे तथा भीड़ भाड वाले स्थानों, मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाये। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, दातागंज, सहसवान अपने स्तर से आवश्यकतानुसार अधिकारी व कर्मचारियों की तैनाती कर लेंगे तथा व्यवस्थाओं का पर्व से पूर्व मे अनुश्रवण कर लेंगे।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछला घाटों तथा मुख्य मार्गों पर समुचित साफ सफाई व्यवस्था व शीतल पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा प्रत्येक घाटों के लिए कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे तथा दोनों घाटों पर नावें व मोटरबोट व गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नायब तहसीलदार बदायॅू कछला पुल पर ट्रेफिक व्यवस्था देखेंगे तथा जाम न लगने हेतु बैरीकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 
उन्होंने समस्त तैनात मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि वह प्रातः 04 बजे तक डयूटी स्थल पर पहुँचेंगे एंव स्नान समाप्ति के बाद डयूटी स्थल छोडेंगे। उक्त पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तैनात किये गये मजिस्ट्रेट उनकी अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडेगें। यदि किसी अधिकारी का स्थानांतरण होता है तो उनके स्थान पर उनके प्रतिस्थानी या लिंक ऑफिसर द्वारा यह डयूटी सम्पादित की जायेगी।
----
प्रेस संवाद संख्या 27 निःशुल्क प्रकाशनार्थ, सूचना विभाग द्वारा जारी