सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय, रानी गोटिया मे स्पर्श

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय, रानी गोटिया मे स्पर्श

Wednesday, 5 February 2025 | February 05, 2025 Last Updated 2025-02-05T10:08:05Z
    Share
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय, रानी गोटिया मे स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के क्रम मे एक कुष्ठ गोष्ठी आयोजित की गई गोष्ठी में समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को कुष्ठ रोग के विषय में विस्तार से जानकारी देकर पी एम डवल्यू नवाब मियां ने कुष्ठ के प्रति जागरूक किया । कुष्ठ से संबंधित भ्रांतियो को दूर किया कि कुष्ठ छूने या साथ उठने बैठने से नहीं फैलता और न ही पूर्व जन्म का अभिशाप है । यह बैक्टीरिया माइकोबैक्टेरियम लैप्रै से होता है । उसके मुख्य लक्षण है दाग धब्बे में सुन्नपन , खुजली न होना , दाग धब्बों पर पसीना न आना , दाग धब्बे पर बाल गिरना , जख्म ना भरना , नाक बैठ जाना आदि । इसका संक्रमण काल 2 से 5 वर्ष होता है । एमडीटी का कोर्स पूर्ण करने पर व्यक्ति ठीक हो जाता है और इससे दूसरों को रोग नहीं फैलता है । सही समय पर इलाज करने से व्यक्ति पूर्णता ठीक हो जाता है तथा विकलांगता से बच जाता है । राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि कुष्ठ से कोई विकलांग न हो और न ही किसी बच्चे को कुष्ठ रोग हो । गोष्ठी के समापन पर स्टाफ का आभार व्यक्त किया तथा कुष्ठ रोग के विषय में बताने के बाद में सभी छात्राओं और स्टाफ को कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से भेदभाव न करने की शपथ ली.