11 हजार लाइन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया परिजनों ने बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

11 हजार लाइन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया परिजनों ने बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

Wednesday, 26 March 2025 | March 26, 2025 Last Updated 2025-03-26T09:45:40Z
    Share
नगर के मोहल्ला शीशमहल निवासी एक व्यक्ति ग्यारह हजार की विद्युत लाइन की चपेट आने से गंभीर रूप से झुलसा   
बिसौली – बुधवार को नगर के आसफपुर रोड पर एक ब्यक्ति बिजली की 11 हजार लाइन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया परिजनों ने बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

हम आपको बता दें कि जनपद बदायूं के क़स्बा बिसौली के आसफपुर रोड पर आज बुधवार को मेहंदी पुत्र हुसैनी निवासी मोहल्ला शीश महल बिसौली आसफपुर रोड पर अपने पशु शाला में पशुओं को चारा पानी देने के लिए गए हुए थे तभी वहां पर बिजली की 11000 की हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई थी वही अचानक से मेहंदी हसन 11000 लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए तभी आसपास के लोगों ने दौड़कर बमुश्किल मेहंदी को बिजली से छुड़ाया व परिजनों को सूचना दी वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है वहीं घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग के लापरवाही के चलते बड़ी घटना घट सकती थी।