खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर लिए गए 13 नमूने जांच हेतु भेजा गया है सैंपल लैब

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर लिए गए 13 नमूने जांच हेतु भेजा गया है सैंपल लैब

Sunday, 9 March 2025 | March 09, 2025 Last Updated 2025-03-09T14:29:21Z
    Share
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर लिए गए 13 नमूने जांच हेतु भेजा गया है सैंपल 


आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर-प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया, बदायूँ के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् श्री सी0एल0 यादव के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो की उपलब्धता हेतु जनपद बदायूँ में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.03.2025 को विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 13 खाद्य पदार्थो के नमूने वास्ते जाँच हेतु संग्रहित किए गए। 
आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। 
कार्यवाही किये गये प्रतिष्ठानों का विवरण निम्नवत् हैः-
1- बिसौली रोड पर 02 वाहन से राइस व्रान तेल के 02 नमूना संग्रहित कर शेष 396 लीटर  राइस व्रान तेल, अनुमानित 
मूल्य लगभग 50,000/- रूपया सीज किया गया।  
2- सैदपुर स्थित नेहा स्वीट्स से खोया का नमूना।
3- बाजपुर सहसवान स्थित अकील अहमद के स्पेलर से सरसो तेल का नमूना।
4- भवानीपुर रोड अमनपुर चैराहा सहसवान स्थित फर्म नेशनल फ्लोर मिल से गेहू का आटा का नमूना।
5- भवानीपुर रोड अमनपुर चैराहा सहसवान स्थित लईक अहमद के आटा मिल से गेहू का आटा का नमूना। 
6- अकबराबाद हरदतपुर रोड स्थित नरेश के नमकीन प्रतिष्ठान से कुरकुरा एवं नमकीन मसाला का नमूना। 
7- उस्मानपुर स्थित गड्डू के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का नमूना। 
8- बिसौली से बेसन एवं कचरी का नमूना।
9- वजीरगंज से बेसन का नमूना।
10- भूड़ बिसौली से छेना मिठाई का नमूना।
उक्त संग्रहित किए गए कुल 13 नमूनों को वास्ते जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। समस्त खाद्य कारोबारकर्ताआंे को खाद्य पदार्थो को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्व एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् श्री सी0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर0 पी0 सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर, श्री शहाबुद्दीन, श्री आजाद कुमार, श्री माता शंकर बिन्द एवं श्री खुशीराम मौजूद रहे।