स्वर्ण समाज ने वजीरगंज मे सपा सांसद रामजी लाल का फूंका पुतला
वेदपाल सिंह कठेरिया
वजीरगंज/वगरैन/ बदायूं (आप की आवाज जनता तक) देश भर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है
नगर पंचायत वजीरगंज के आवला तिराहे शहीद गजराम सिंह तिराहे पर स्वर्ण समाज के लोगो ने क्षत्रिय शिरोमणि देश भक्त राणा सांगा को गददार तथा अभ्रद शब्द कहने वाले सपा सांसद राम जी लाल के पुतले पर चप्पल वजाकर आगे के हवाले किया
स्वर्ण समाज के लोगो ने कहा कि सपा सांसद के खिलाफ देशद्रोह का सरकार मुकदमा दर्ज करे तथा राज्यसभा सदस्यता रदद हो सपा सांसद के राष्ट्र भक्त राणा सागा के प्रति गलत ब्यान वाजी कर स्वर्ण समाज मे भारी रोष है जिसका अंजाम ठीक नही होगा राजपूत क्षत्रिय हमेशा देश की खातिर प्राण न्योछावर किये है ऐसे सांसद को सदन मे जाने का अधिकार नही होना चाहिए सरकार कार्यवाही करे ।
सपा सांसद का पूतला फूकने के दौरान क्षत्रिय महासभा विसौली अध्यक्ष विपिन सिह राठौर विजय सिंह मोहित चौहान सूर्य प्रताप गोपाल सिह रणजीत सिंह प्रियांशू सिंह वब्लू सिह पवन अर्जुन सिह विवेक सिह वंटी निशु सिह आदि मैजूद रहे ।
