वजीरगंज विकलांग आश्रम में हुआ मां बंगला मुखी पाठ का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

वजीरगंज विकलांग आश्रम में हुआ मां बंगला मुखी पाठ का आयोजन

Wednesday, 26 March 2025 | March 26, 2025 Last Updated 2025-03-26T15:42:19Z
    Share
विकलांग आश्रम वजीरगंज में मां बंगाल मुखी पाठ का हुआ आयोजन।

बदायूं जिले में नगर पंचायत वजीरगंज में विकलांग आश्रम में मां बंगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा मां बंगाल मुखी पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मां बंगाल मुखी जन सेवा ट्रस्ट के वजीरगंज संस्थापक उनीश पाल सिंह यादव ने बताया कि यह पाठ का आयोजन 40 दिन तक रहेगा। वजीरगंज में विकलांग आश्रम के साथ वृद्धा आश्रम का आयोजन किया जायेगा। 





बंगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा बनाया जाएगा। जिसमें सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से वृद्ध आश्रम बनेगा। बंगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट के संस्थापक उनीश पाल सिंह यादव ने बताया 10 रुपया मासिक शुल्क के हिसाब से सदस्य बनाए जा रहे हैं। बंगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट से सदस्य बनना चाहता है वह हमारे विकलांग आश्रम वजीरगंज पर आकर सदस्यता ग्रहण कर सकता है और उस पैसे से वृद्धा आश्रम का निर्माण किया जायेगा मां बंगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट का पाठ 26/03/25 से शुरू किया गया है 




और 40 दिन तक चलेगा आप सभी लोग जरूर आएं विकलांग आश्रम वजीरगंज अपना सहयोग करें। मां बंगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट के पाठ में इस मौके पर उनीश पाल सिंह यादव, चंचल यादव, आकाश कुमार, सुनीरा गौर, सर्वेश उपाध्याय, राजेश कुमार, सुशील कुमार शाक्य, प्रेमपाल, रामबाबू, राकेश यादव, दीवानजी,हरि सिंह,नेत्रपाल सिंह सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे