उझानी /बदायूं -अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत दंपति सहित तीन घायलट्रक की टक्कर से मासूम की मौत दम्पत्ति सहित तीन घायल

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

उझानी /बदायूं -अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत दंपति सहित तीन घायलट्रक की टक्कर से मासूम की मौत दम्पत्ति सहित तीन घायल

Tuesday, 25 March 2025 | March 25, 2025 Last Updated 2025-03-25T10:36:02Z
    Share
उझानी /बदायूं -अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत दंपति सहित तीन घायल
ट्रक की टक्कर से मासूम की मौत दम्पत्ति सहित तीन घायल
रिपोर्ट अभिनव सक्सेना
उझानी /बदायूं  थाना मूसाझाग के मनकापुर कौर निवासी 40 वर्षीय सुनील पुत्र रामसहाय अपनी 35 वर्षीय पत्नी गंगा ,07 वर्षीय पुत्री तान्या व 03 वर्षीय पुत्र रुद्रान्क्ष के साथ अपनी ससुराल कोतवाली उझानी क्षेत्र के गाँव लक्ष्मी नगला से बाईक द्वारा अपने घर को आ रहा था 

जैसे ही नगर के बरेली -मथुरा हाइवे स्तिथ नवीन मंडी के सामने पहुँचा तो सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक गिर गई व बाईक पर बैठा उसका 03 वर्षीय पुत्र रुद्रान्क्ष छटक कर ट्रक के पहिए के नीचे आ गिरा व ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया जिससे उसकी मौके पर कुचल कर मौत हो गयी तथा सुनील,गंगा व तान्या गम्भीर रूप से घायल हो गई 

हादसा कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने नागरिकों की सहायता से पकड़ लिया।
सभी घायलों को एम्बुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ डॉक्टर आकांक्षा ने रुद्रान्क्ष को देख कर मृतक घोषित कर दिया तथा गम्भीर रूप से घायलों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया !