प्रदर्शनी व मेले में बेरोजगार युवकों को वितरण होगा ऋण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

प्रदर्शनी व मेले में बेरोजगार युवकों को वितरण होगा ऋण

Monday, 24 March 2025 | March 24, 2025 Last Updated 2025-03-24T15:23:34Z
    Share
प्रदर्शनी व मेले में बेरोजगार युवकों को वितरण होगा ऋण
बदायूँ: 25 अप्रैल। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 सरकार के आठ वर्ष एवं भारत सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 से 27 मार्च 2025 तक बदायँू क्लब बदायँू में एक प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया जा रहा हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ द्वारा एक स्टाल लगवाया जा रहा है जिसमें ऐसे नवयुवक जो बेरोजगार हैं, आनलाइन आवेदन कर सकते है। आनलाइन कराने की व्यवस्था स्टाल में ही की गई है। आनलाइन कराने के पश्चात वहॉ उपस्थित बैंक प्रबन्धकों द्वारा तत्काल ऋण वितरण व स्वीकृति की कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन हेतु विभिन्न अभिलेख आवश्यक हैं, जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, कक्षा 8 उत्तीर्ण, उद्योग व सेवा में उपयोग होने वाले मशीन व स्थाई निवेश की कुटेशन, फोटो सम्मिलत है। उन्होंने अनुरोध किया है कि आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उक्त योजना का लाभ उठाये।
-----