आज बदायूं में एच०पी० इस्टीट्यूट के परिसर में “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित होकर 162 नव विवाहित जोड़ों को सुखद, मंगलमय व समृद्ध वैवाहिक जीवन हेतु आशीर्वाद प्रदान किया ।
इस अवसर पर ॐ हरिबोल सेवा समिति की ओर से प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप एक हेलमेट भेंट किया तथा सभी बेटियों से अपील की कि आपका पति दोपहिया वाहन के साथ जब भी बाहर जाए, तब आप उसे हेलमेट लगाने हेतु अवश्य प्रेरित करें ।
