उझानी/ बदायूं -तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, आठ घायल
सड़क किनारे अनियंत्रित पिकप पलटी , आठ घायल
रिपोर्ट अभिनव सक्सेना
उझानी /बदायूं (आप की आवाज़ जनता तक) बदायूँ से कासगंज जा रही अनियंत्रित पिकप सड़क किनारे पलट गई जिससे उसमें बैठी सवारियाँ गम्भीर रूप से घयाल हो गई।
कोतवाली क्षेत्र उझानी के ग्राम बुटला बोर्ड पर बदायूँ से कासगंज को जा रही एक पिकप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिससे उसमें बैठी सवारियाँ गम्भीर रूप से घायल हो गई उधर से गुजर रहे किसी राहीगर ने इसकी सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी घटना की
जानकारी मिलते ही 05 मिनट के अन्दर घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेंस चालकों ने तत्काल घायलों को एम्बुलेंस में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी लाए।जहाँ डॉक्टरों ने घायल अरुण(4 वर्ष) पुत्र अर्जुन, आरती (22 वर्ष )पत्नी अर्जुन, राजा (1.5 वर्ष) पुत्र अर्जुन, अर्जुन (26 वर्ष) पुत्र रामसिंह निवासी बसन्त नगर सोरों, गीता (45 वर्ष) पत्नी सुरेश चन्द्र सावन्ती नगला कछला थाना उझानी, रतिराम (52 वर्ष) कासीम पुर कादरचौक, ज्ञान पाल (26 वर्ष) पुत्र धनीराम रेवा कादर चौक व छोटे लाल (42 वर्ष) तेराह ग्राम उझानी की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया !
