मिट्टी मिक्सर ट्रैक्टर से कुचलकर एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
संवाददाता-प्रदीप सक्सेना
बदायूं थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी राकेश पुत्र फूल सिंह जाति जाटव थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कंदरपुर विपिन कुमार गुप्ता के भट्टे पर अपने परिवार के साथ ईंट पाथने का काम करता था। काम करते वक्त मिट्टी मिक्सर ट्रैक्टर ने मजदूर राकेश को बुरी तरह कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।जब इस घटना की सूचना परिवार वालों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मजदूर बहुत ही गरीब था उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी उसके 7 बच्चे हैं दो लड़के छोटे-छोटे और पांच लड़कियां कुछ बड़ी है। इस्लामनगर पुलिस को जब घटना की सूचना मिली तो इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया परिवार वालों ने बताया कि ट्रेक्टर ग्राम मियांपुर दियौरा का है और ड्राइवर मौके से फरार हो गया । पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ मौजूद थी। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व के कारण पुलिस ने भीड़ पर काबू पा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कामयाब रहे।
