उझानी आज रजत विद्या मंदिर बसोमा में विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता बिना आग के भोजन बनाना व खराब वस्तुओं से सुंदर-सुंदर मॉडल बनाना में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र पाल सिंह सोलंकी व विशिष्ट अतिथि राहुल चौहान क्राईम इंस्पेक्टर कोतवाली उझानी ने पुरुस्कार देकर प्रोसाहित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
विद्यालय प्रबंधक श्री शिवकुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि ब विशिष्ट अतिथि को पटका पहनकर सम्मानित किया।इस अवसर पर इस अवसर पर, प्रधानाचार्य अर्चना गुप्ता, रजत गुप्ता, सौरभ गुप्ता पल्लवी गुप्ता वीरेंद्र , राहुल ,शैलेश , पूनम , निशा , शारदा , हेमा ,नेहा , गुनगुन , सोनी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा !
