बिनावर मै धूमधाम से निकाली भीमराव अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा
रिपोर्ट मोहम्मद तारिक गाजी
बिनावर/ बदायूं जनपद बदायूं के थाना कस्बा बिनावर में दिन रविवार को संविधान रचियता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। दलित, सामाजिक और राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब को यादकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ ने शोभायात्रा निकाली। उसमें सजाई गईं झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंडबाजे की धुन पर झूम उठे युवक। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा में बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज और पुलिस भारी मात्रा में मौजूद रही
शोभायात्रा में महात्मा गांधी के साथ डा. अंबेडकर, भागवान बुद्ध, डा. अंबेडकर जन्म, सावित्री बाई फूले,बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, शिरोमणि संत गुरू रविदास, संत गडगे, सर्वधर्म सद्भाव, महर्षि वाल्मीकि, एकलव्य, परियार नरायण गुरू और भारत माता की झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
झांकियां ट्रेक्टर ट्राली पर सजाई गईं।
बैंडबाजे की धुन पर युवक थिरक रहे थे। शोभायात्रा में आतिशबाजी भी छोड़ी गई।
कार्यक्रम के दौरान शोभायात्रा में जयपाल सिंह (बसपा) राजेश सागर, ताहिर रजा, तालिब रजा , Dr आस मोहम्मद. प्रिंस सागर , अवनीश , रणवीर यादव, धर्मेंद्र. सुनील. सहित आदि कस्बा वासी मुख्य रूप से शामिल रहे!
