भारत विकास परिषद की बैठक हुई संपन्न

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

भारत विकास परिषद की बैठक हुई संपन्न

Tuesday, 8 April 2025 | April 08, 2025 Last Updated 2025-04-08T16:08:33Z
    Share



भारत विकास परिषद की बैठक हुई संपन्न 
वजीरगंज (बदायूं):- भारत विकास परिषद श्री मंगला माता शाखा वजीरगंज की एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई । जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष जॉली जी एवं प्रांतीय संयोजक रक्त दान अंशु शर्मा को चुनाव प्रभारी के उपस्थिति में चुनाव हुआ। 

जिसमें सर्व सम्मति से भारत विकास परिषद शाखा वजीरगंज के अध्यक्ष पंकज चौधरी को मनोनीत किया गया। सचिव गौरव वार्ष्णेय एवं , महिला संयोजिका ममता शर्मा, शाखा संरक्षक सुग्रीव वार्ष्णेय, सहशाखा संरक्षक नेमपाल सिंह, कोषाध्यक्ष, नरेश चंद्र वार्ष्णेय को नियुक्त किया गया। 

इस मौके पर समाज सेवी दीपेश वार्ष्णेय, एवं अरुण शेखर, सुग्रीव वार्ष्णेय, प्रांतीय संयोजक समूह गान प्रतियोगिता गुरुदेव शर्मा , एवं प्रांतीय महिला संयोजक कु हेमलता शर्मा राजेश कुमार , योगेश वार्ष्णेय जोगेश वार्ष्णेय नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।

 विशेष सम्मान भारत विकास परिषद श्री मंगला माता शाखा वजीरगंज के सचिव गुरुदेव शर्मा को प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जोली एवं प्रांतीय संयोजक रक्तदान अंशु शर्मा जी एवं समस्त वजीरगंज परिषद की टीम द्वारा पटका और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।।।। 

शाखा संरक्षक ने अपनी मधुर पंक्तियों से सभी का आभार व्यक्त किया ।।।