आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने एस पी बदायूं और डी० पी० ओ० बदायूं को सौंपा ज्ञापन - राजेश सक्सेना
अखिल भारतीय आगनवाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मासिक बैठक का आयोजन जिला सचिव खजाना देवी के आवास पर किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी बहनों के लिए एकजुट होना चाहिए । क्योंकि एकजुटता में ही शक्ति होती है । और शक्ति के बल पर कार्य किया जाता है ।
जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान रेखा रानी पर हुए कातिलाना हमले पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर एस पी महोदय बदायू के लिए ज्ञापन उनके आवास पर सौपा गया ।एवं जिले की विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु डी पी ओ महोदय के लिए ज्ञापन उनके कार्यालय में दिया गया । डी० पी० ओ० महोदय ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कादर चौक कुमकुम जौहरी, ब्लॉक अध्यक्ष जगत मोहिनी शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष दहगवॉ शशि रानी सक्सेना ,जिला सचिव खजाना देवी ,अनवरी बेगम, रेखा रानी, तिलत जुबैरी, नजमा बी,सुमन लता, निशा सक्सेना, उर्मिला कश्यप, तारावती , विभा शर्मा, उषा देवी ,सीमा देवी ,मनोरमा शर्मा ,गीता देवी, चरन देवी ,सहित सैकड़ो आंगनबाड़िया मौजूद रही ।
सभी लोगों ने मिलकर आवाज उठाई कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया । तो फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिनेश यादव , मनोज उपाध्याय , नरेंद्र पाठक ,एवं विनोद बाबू सक्सेना का रहा ।
