भाजपा में विकास चौहान की वापसी
(डिबाई बुलंदशहर)
जिला अध्यक्ष बनने पर डिबाई में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रिपोर्ट ब्रजेश कुमार
बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विकास चौहान को एक बार फिर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है पार्टी नेतृत्व द्वारा दोबारा मिली जिम्मेदारी के बाद डिबाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया
डिबाई के के डी फार्म हाउस में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने टीका लगाकर और पुष्प अर्पित कर पारंमपरिक स्वागत किया गया जिलाध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की
क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी डिबाई नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल ने विकास चौहान का स्वागत किया डिबाई क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्षो ने विशाल माला पहना कर सम्मान किया।
विकास चौहान ने कहा कि वे पार्टी के भरोसे को पुरी निष्ठा से निभाएंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं के सहयोग से बुलंदशहर में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया
कार्यक्रम में राजवीर सिंह एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, विकास जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने की कामना की
