डाइट ऑडिटोरियम में जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में टी बी के मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

डाइट ऑडिटोरियम में जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में टी बी के मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम का आयोजन

Friday, 18 April 2025 | April 18, 2025 Last Updated 2025-04-18T13:40:15Z
    Share
आज दिनांक 18.04.2025 को डाइट ऑडिटोरियम में जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में टी बी के मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया l 
जिसमें योग टीम संस्था के योगाचार्य श्री गिरधारी लाल एवं उनके सदस्यों द्वारा 20 टी बी के मरीजों को गोद लिया गया l गोद लिए गए सभी टी बी के मरीजों को आज तीसरी पोषण पोटली उपलब्ध कराई गयी एवं उनका टी बी का इलाज पूर्ण होने तक उनके स्वास्थ्य की पूर्ण जिम्मेदारी भी ली गयी l 

जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया की टी बी के मरीज समय से पूर्ण 6 माह इलाज लेने पर पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे और साथ ही उन्हें निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 रुपये प्रतिमाह डी.बी.टी के माध्यम से उनके खातों मे दिए जाएंगे इसलिए कोई भी मरीज बीच में इलाज ना छोड़ें नहीं तो टी बी और ख़तरनाक हो सकती है, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया की 10 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक 20 दिवसीय दस्तक अभियान चलाया जा रहा है।

 इसके अंतर्गत आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्री घर घर जाकर संचारी रोगों कि जानकारी प्राप्त कर ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगी जिसमें टी बी होने की सम्भावना अधिक होती है उन सभी की टी बी की जाँच एवं एक्स रे कराना है जिस से कोई टी बी का मरीज इलाज से छूट ना जाये l 

कार्यक्रम में योग टीम संस्था के योगाचार्य श्री गिरधारी सिंह राठौर,एवं उनके सदस्य गण, भीम सेन सागर, योगेंद्र पाल सिंह, एम पी सिंह, वीरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश, सुरेंद्र पाल सिंह, नवल किशोर, नरेश कुमार सिंह राठौर, पी के शर्मा, के सी लाल,संदीप राजपूत, सूरज पाल सिंह यादव, सुदेश सक्सेना, शाहिद हुसैन, उमाशंकर उपस्थित रहे l 

जिला क्षय रोग अधिकारी ने योग संस्था के योगाचार्य एवं उनके सदस्यों का धन्यवाद दिया एवं अपील की कि इसी तरह से और समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर बढ़ चढ़कर टी बी के मरीजों को गोद लें जिस से उनके जीवन को बचाया जा सके यह बहुत ही पुण्य का कार्य हैं l
जिला क्षय रोग अधिकारी बदायूं