बिजली की शिकायत के बदले में मिली 2 भाइयों को मौत पीट पीट कर भाइयों को उतरा मौत के घाट पिता ने कराई वर्तमान प्रधान समेत 5 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बिजली की शिकायत के बदले में मिली 2 भाइयों को मौत पीट पीट कर भाइयों को उतरा मौत के घाट पिता ने कराई वर्तमान प्रधान समेत 5 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tuesday, 20 May 2025 | May 20, 2025 Last Updated 2025-05-20T16:58:30Z
    Share
बिजली की शिकायत के बदले में मिली 2 भाइयों को मौत पीट पीट कर भाइयों को उतरा मौत के घाट पिता ने कराई वर्तमान प्रधान समेत 5 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

फरह थाना क्षेत्र के ओल चौकी क्षेत्र के बीते दिन नगला बंजारा में दो भाइयों को मौत की सजा मिली। दोष इतना था कि उन्होंने गांव के व्यक्ति से बिजली ठीक करने को कहा था। 

मृतकों के पिता ने थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में ग्रामीण बच्चन सिंह पुत्र दाल सिंह ने लिखा है कि नगला बंजारा में दो दिन से बिजली गुल थी। 

उसके बेटे तिलक सिंह और विनोद ने गांव के राजू को बिजली ठीक करने को कॉल किया। फोन पर दोनों ओर से कुछ तड़क भड़क हुई बताते हैं। बचन सिंह ने बताया कि उसके बेटे तभी गोवर्धन केलिए निकल गए। 

रास्ते में धरमपुरा पुलिया पर नामजदों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और लाठी डंडों और सरिया से मारपीट कर मरणासन्न कर भाग गए। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गए। 

तिलक सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। विनोद को मथुरा के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। इलाज के दौरान वह भी काल का ग्रास बन गया। पिता बच्चन ने

राजू, संजू पुत्र बबलू, विष्णु पुत्र भूदेव ताराचंद प्रधान पुत्र डोरी लाल, पिलखु पुत्र पूरन सिंह निवासी, पीलूआ सादिकपुर के खिलाफ लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस जांच में जुट गईं है।

बाइट . मृतक के पिता
बाइट . मृतक की ताई
बाइट . मृतक की पत्नी
बाइट . SDM सदर निशा ग्रेवाल
बाइट . SP