27 मई को होगी शादी अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

27 मई को होगी शादी अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक

Monday, 26 May 2025 | May 26, 2025 Last Updated 2025-05-26T17:18:25Z
    Share
27 मई को होगी शादी अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक
बदायूँ: 26 मई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु संचालित शादी अनुदान योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता जिला स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक का आयोजन 27 मई 2025 को मध्यान्ह 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार, बदायूँ में किया जायेगा।
----