उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण।

Tuesday, 13 May 2025 | May 13, 2025 Last Updated 2025-05-13T15:17:32Z
    Share

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण।

बदायूँ के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा नव चयनित पराविधिक स्वयंसेवकगण के।

 पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम दिनांक 13.05. 2025 से 17.05.2025 तक संचालित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायालय परिसर में स्थित केन्द्रीय सभागार में समय पूर्वान्ह 10:00 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में भी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसी क्रम में उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारम्भ में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं श्री विवेक संगल द्वारा अपने वक्तव्य में समस्त नवीन चयनित परा विधिक स्वयंसेवकगण को शुभकामनाएं दी तथा प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरान्त कार्यालय द्वारा आवंटित कार्य को मन लगाकर करने की प्रेरणा दी, पी०एल०वी० पद से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा करते हुऐ उन्होने बताया कि कोई भी कार्य छोटा-बड़ा नहीं होता है।

 प्रत्येक कार्य मन लगाकर करना चाहिय। इसी कम में प्रथम अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश, बदायूं सुश्री फराह मतलूब द्वारा अपने वकतव्य में उपस्थित पराविधिक स्वयंसेवकगण को चयनित होने हेतु बधाई दी एवं अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

 इसी कम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, श्रीमती शिव कुमारी द्वारा अपने वकतव्य में सभागार में उपस्थित समस्त शीर्ष न्यायिक अधिकारीगण को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और साथ ही सभी पराविधिक स्वयंसेवकगण को 2025 में चयन होने की शुभकामनाएं दी। 

इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बदायूं, श्री मो० तौसीफ रजा एवं इसके अतिरिक्त कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 


उक्त कार्यक्रम का संचालन अस्टेिंट एल०ए०डी०सी०, सुश्री कशिश सक्सेना द्वारा किया गया।

दिनांक 13.05.2025

(शिव कुमारी)

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं।