लखनऊ के लेबर अड्डा, मोहान रोड पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल उत्तर प्रदेश (मध्य) के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

लखनऊ के लेबर अड्डा, मोहान रोड पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल उत्तर प्रदेश (मध्य) के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री

Thursday, 22 May 2025 | May 22, 2025 Last Updated 2025-05-23T06:01:46Z
    Share
आज लखनऊ के लेबर अड्डा, मोहान रोड पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल उत्तर प्रदेश (मध्य) के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री द्वारा श्रमिक हित में लिए गए निर्णय पर एक श्रमिक सभा का आयोजन किया गया।


 जिसमें श्रमिकों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। श्रमिक सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जॉय बनर्जी ने की इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने मा. मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके द्वारा लिए गए निर्णय से श्रमिक वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है ।

प्रदेश अध्यक्ष जॉय बनर्जी ने आशा व्यक्त कि इस पर जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा और भविष्य में भी श्रमिकों के कल्याण हेतु व्यापक रूप से कार्य होगा साथ ही श्रमिकों के उत्पीड़न के मामलों में भी सुनवाई सुनिश्चित हो।

 इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जॉय बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग भारत सरकार चिराग पासवान द्वारा श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं के हितों में किए जा रहे कार्यों के बारे विस्तार से अवगत कराया।


 इस अवसर पर पार्टी का विस्तार करते हुए वैभव श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव, सोनू कसेरा एवं पंकज रावत को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया एवं सभा स्थल पर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें भारी संख्या में उपस्थित मजदूरों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल की सदस्यता ली और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार चिराग पासवान एवं पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। 


 श्रमिक सभा एवं सदस्यता अभियान में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुमिता बनर्जी, प्रदेश महासचिव लेबर सेल विजय लक्ष्मी सिंह, प्रदेश सचिव सुभाष चन्द्र पासवान और मिथिलेश कुमार, जिला अध्यक्ष उन्नाव डा राहुल कुमार वर्मा, महानगर अध्यक्ष लखनऊ सूरज गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी गौरव सिंह उपस्थित रहे।