मंडल आयुक्त बरेली ने कांवड़ यात्रा के संदर्भ में कछला घाट का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मंडल आयुक्त बरेली ने कांवड़ यात्रा के संदर्भ में कछला घाट का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के

Friday, 20 June 2025 | June 20, 2025 Last Updated 2025-06-20T14:42:18Z
    Share


बदायूँ: 20 जून। मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी कांवड़ यात्रा के संदर्भ में कछला घाट का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए। इसके लिए हॉट बाजार पर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने घाट के दोनों ओर का निरीक्षण किया साथ ही नाव से भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट के निरीक्षण के दौरान दोनों घाटों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है इसमें सभी तैयारियां पूरे मनोयोग से समय से पूर्ण कर ली जाएं। मंडलायुक्त ने कहा कि डीजे की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उस पर बजने वाले गानों में यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भड़काऊ या भद्दे गाने ना बजे। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, वॉच टावर व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस उप महानिरीक्षक निरीक्षक अजय साहनी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि पूर्व में अनेकों बार कछला घाट का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया है व संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कावड़ यात्रा को संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा में प्रकाश, सफाई आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के अतिरिक्त बिजली के ढीले तारों को सही करने के निर्देश दिए गए हैं तथा गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई है साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिगत दवा व चिकित्सकों सहित एम्बुलेंस की तैनाती करने के निर्देश भी दिए हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।