डीएम ने अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

डीएम ने अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

Wednesday, 4 June 2025 | June 04, 2025 Last Updated 2025-06-04T15:06:34Z
    Share
डीएम ने अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण
बदायूँ:  जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को कछला घाट का निरीक्षण किया। 

डीएम ने ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा के दिन देवी गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। 

इस दिन गंगा स्नान और पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा में स्नान करना पुण्यदायी माना जाता है।
जिलाधिकारी ने कछला घाट पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

उन्होंने कछला घाट पुल के ऊपर बनाए गए फ्लाईओवर से भी मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने घाट के दोनों ओर का निरीक्षण भी किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
-----