फैमली आईडी के कार्यांे में तेजी लाएं अधिकारी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

फैमली आईडी के कार्यांे में तेजी लाएं अधिकारी

Thursday, 19 June 2025 | June 19, 2025 Last Updated 2025-06-19T14:45:07Z
    Share
फैमली आईडी के कार्यांे में तेजी लाएं अधिकारी
बदायूँ: 19 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्टेªट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में गुरुवार को फैमली आईडी के कार्याें की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए फैमली आईडी के कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए।


 उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी लाभार्थी पहचान के माध्यम से योजनाओं और सेवाओं के सक्रिय वितरण को सक्षम करेगा और नागरिकों की सरकारी प्रणालियों तक पहुंच में सुधार करेगा।


उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी सरकार से लाभ प्राप्त करने के लिए एक बहुत शक्तिशाली निर्माण साबित होगा। 

पंजीकरण पोर्टल का उपयोग करके इसकी जांच कर सकते हैं। यह पोर्टल उन परिवारों को 12 अंकों की विशिष्ट परिवार आईडी प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।