वरिष्ठ साहित्यकार डॉ संजय कुमार सैनी द्वारा लिखित पुस्तक का मुख्यमंत्री आवास पर किया गया विमोचन
रिपोर्ट सुनील जायसवाल सहारनपुर
सैनी समाज के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्य्मंत्री आदरणीय नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर मिला जिसमे अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सैनी, पानीपत मेयर श्रीमती कोमल सैनी के ससुर श्री रामकुमार सैनी जी
भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ संजय सैनी संरक्षक मा0 मलखान सैनी, कुरुक्षेत्र सैनी सभा के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, इक़बालपुर गन्ना समिति के चेयरमैन सुंदर सिंह सैनी सहित सैनी
समाज के कई मुख्य लोगो की अगवाई मे मा0 मुख्यमंत्री जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उत्तराखंड के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ संजय कुमार सैनी की पुस्तक "क्रांति के गुमनाम योद्धा" का विमोचन हरियाणा मुख्यमंत्री मा0 नायब सिंह सैनी ने अपने हाथो से किया उन्होंने डॉ संजय को बधाई देते हुए कहा।
कि समाज को जागृत करने के लिए क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों के इतिहास को जानना बहुत जरूरी है हमें अपने बच्चो को अपने महापुरुषों के बारे जानकारी अवश्य देनी चाहिए जिसके लिए लेखक मुख्य भूमिका निभाकर उनके जीवन परिचय को आम जन तक पंहुचाने का काम करता है।
वही चेयरमैन हरिद्वार किरण चौधरी ने मुख्यमंत्री जी को गंगाजली, रुद्राक्ष कि माला के साथ गणेश भगवान कि प्रतिमा भेंट की एवं पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सैनी ने शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया और हरिद्वार मे भागीरथ घाट पर बनाई जाने वाली भगवान भगीरथ जी की विशाल मूर्ति के अनावरण करने के लिए सादर आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर प्रधान आदित्य राज सैनी, जिला पंचायत सदस्य रवि कुमार सैनी, इंजी दुष्यन्त सैनी, शशिकांत सैनी, बार कौन्सिल भगवानपुर के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी एडवोकेट, सहित समाज के बहुत से जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।
