वजीरगंज बदायूं सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी आवारा सांडों से नगर के लोगों को निजात नहीं मिल पा रही छूटटा गौवश जहां किसानों के खेतों को उजाड़ रहे हैं जिससे किसानों को दिन रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है
वहीं दुसरी तरफ सांड आबादी के बीचों बीच मे रोड़ को ही जंग का मैदान बना कर लड रहे हैं जिससे राहागिरो का रोड़ से आना-जाना जोखिम भरा है रोड पर सांडो के लड़ने से कभी भी कोई हादसा होने का डर बना रहता है जब सांड रोड पर लड़ते हैं तो आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है बा मुश्किल लोग सांडो को अलग कर अपनी अपनी राह को गुजरते हैं
नगर पंचायत का आवारा गोवंश मुक्त नगर का नारा खोखला दिखाई देता है
