Liked on YouTube: गंगा दशहरा पर माता विंध्यवासिनी के धाम में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंडलायुक्त

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

Liked on YouTube: गंगा दशहरा पर माता विंध्यवासिनी के धाम में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंडलायुक्त

Monday, 2 June 2025 | June 02, 2025 Last Updated 2025-06-03T05:34:31Z
    Share
गंगा दशहरा पर माता विंध्यवासिनी के धाम में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंडलायुक्त
Slug : विंध्याचल में कमिश्नर Place : मीरजापुर Date : 2.6.2025 Report : संतोष गुप्ता मिर्जापुर। गंगा दशहरा पर माता विंध्यवासिनी के धाम में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने जिलाधिकारी के साथ धाम का निरीक्षण किया । विंध्य परिपथ के साथ ही गंगा घाट का भी निरीक्षण किया गया। कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने भक्तों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। माता विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन पूजन के लिए दूर दराज से लोग जुटेंगे । उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । धाम में आने वाले भक्तों को सुविधा के लिए विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विंध्याचल में गंगा नदी के तट पर डेढ़ किलोमीटर का विंध्य परिपथ का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा 500 मीटर गंगा घाट का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य पूर्ण हो जाने पर धाम में आने वाले भक्तों को काफी सहूलियत होगी। धाम में भक्तों को तेज धूप और बरसात में पानी से बचाव के लिए छावनी की व्यवस्था के लिए बताया कि विंध्य विकास परिषद को इसके लिए निर्देशित किया गया है। आगामी नवरात्र मेला के पूर्व यह कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। Bite : प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी, मिर्जापुर।

via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=WS0BIuIG9Jc