जिले की टॉप 10 नगर पालिका अकबरपुर के नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।
संवाददाता अमित मौर्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चंद्र प्रकाश वर्मा के
बीच लगभग 15 मिनट तक नगर के विकास को लेकर बातचीत हुई।
आदित्यनाथ को जानकारी थी कि अकबरपुर नगर पालिका की जनता ने तीसरी बार निर्दल प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए।
श्री वर्मा की बातचीत से काफी प्रभावित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्होंने शहर विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात भी कहीं चंद्र
प्रकाश वर्मा की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शहर के विकास में शिव बाबा धार्मिक स्थल को और सुंदर बनाने की मांग की गई जिसमें सड़क के दोनों तरफ मार्बल के भारी भरकम गेट का भी
प्रस्ताव दिया गया जो शहर की सुंदरता को चार चांद लगाएगी, पुरानी तहसील से पटेल नगर कलेक्ट्रेट ऑफिस अटल भवन सड़कों की ऊंचाई कर दोनों तरफ इंटरलॉकिंग इन सभी कामों के लिए लगभग
चार करोड़ 75,000 का प्रस्ताव योगी आदित्यनाथ को सौपा गया। अकबरपुर नगर के विस्तारित क्षेत्रों में अधूरे कामों की तेजी की भी बात कही गई।
