मिर्जापुर में सपा ने मनाया संविधान मान स्तंभ दिवस
संतोष गुप्ता की रिपोर्ट
मिर्जापुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के सांई गार्डेन सबरी स्थित लॉन में आरक्षण दिवस को संविधान-मानस्तम्भ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर संविधान की शपथ दिलाई गई।
आह्वाहन किया गया कि पुलिस प्रशासन के खिलाफ जल्द ही हल्ला बोल का कार्यक्रम रखा जायेगा जिसकी रणनीति जल्द ही तय की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद रार्वट्सगंज छोटेलाल खरवार को भारत का संविधान एवं अम्बेडकर जी की प्रतिमा भेंट की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के रावर्टसगंज सोनभद्र के सांसद छोटे लाल खरवार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव मन्नू पाण्डेय शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की। संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।
मुख्य अतिथि सांसद छोटे लाल खरवार ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान समाप्त होने जा रहा हैं।
उन्होंने आरक्षण खत्म होने का खतरा भी बताया। कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया भी चाहते थे कि बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को मानने वाले साथ आएं। समाजवादी और अंबेडकरवादी मिलकर भाजपा का सफाया करेंगे। 2027 में उत्तर प्रदेश से बाहर निकालेंगे।
दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। ऐसे में 2027 में भी उन्हें सत्ता से बेदखल किया जाएगा। संविधान का अपमान करने वाले और इसे नहीं मानने वालों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने
कहा कि जाति, धर्म का भेद संविधान ने मिटाया है। संविधान ने हमें अधिकार दिया है। देश में सभी धर्म को बराबरी का अधिकार संविधान की वजह से मिला है। इसलिए संविधान नहीं मानने वालों को बदल दिया जाएगा।
कहा कि समाजवादी लोग अंबेडकरवादियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। बाबा साहब की वजह से ही हमें बराबरी का दर्जा मिला। लोकतंत्र की आत्मा संविधान है।
