पति के सामने पत्नी की हत्या, पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रहे थे पति पत्नी.... बताया जा रहा है आंवला के पास वजीरगंज आवला मार्ग पर बदमाशों ने रोक कर लूटपाट करने का किया प्रयास माल देने मिलने पर औरत को जमकर पीटा विरोध पर बदमाशों ने अमरवती की पीट-पीटकर जान ले ली, पति ओमशरण को भी घायल कर दिया, ओमशरण बदायूं में थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव व्यूली के रहने वाले हैं, बरेली में आंवला क्षेत्र के गांव मोतीपुरा में ससुराल है, ओमशरण पत्नी को टनकपुर से लेकर पहले ससुराल पहुंचे थे, फिर आधी रात को साले की बाइक मांगकर अपने गांव जा रहे थे, ससुरालियों ने देर रात में न जाने को भी कहा था मगर नहीं माने और रास्ते में अनहोनी हो गई, पुलिस टीमें एक ओर जहां बदमाशों की तलाश में जुटी हैं, वहीं मारी गई महिला के पति से भी कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है.
