वजीरगंज में संगीत कला केंद्र का हुआ उद्घाटन
वजीरगंज( बदायूं ):-आज वजीरगंज नगर के वार्ड नंबर 10 मैं लेखपाल शर्मा जी के मकान पर संगीत कला केंद्र खोला गया जिसमें बुझती हुई प्रतिभाओं
को निखारने का अवसर प्राप्त होगा/जो हमारे सांस्कृतिक और कालात्मक परिदृश्य से जोड़ेगा संगीत और बाध्य परंपराओं को बढ़ावा देने संरक्षित करने और उन्हें भविष्य की पीडीयों तक पहुंचाने के लिए समर्पित किया जाए ऐसा प्रयास रहेगा। संगीत
कला केंद्र का उद्देश्य है की एक ऐसा मंच प्रदान करना जहां प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला को निखार सके नए आयाम को जन्म दे सके और कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सके संगीत गायन वादन एवं नृत्य केवल मनोरंजन के साधन ही नहीं बल्कि ज्ञान, विज्ञान, शिक्षा, और
सांस्कृतिकएकता तथा सांस्कृतिक धरोहर के शक्तिशाली माध्यम है हमारा नवनिर्मित संगीत कला केंद्र शास्त्रीय संगीत और समकालीन संगीत की विभिन्न शैलियों के साथ-साथ नृत्य और ललित कलाओं के विभिन्न स्वरूपों को भी बढ़ावा देगा। हमारा लक्ष्य या एक ऐसा जीवन समुदाय का निर्माण करना जहां कला और संस्कृति का विकास हो सके
हम न केवल प्रशिक्षण और प्रदर्शन के अवसर प्रदान करेंगे बल्कि कला के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक उद्यान प्रदान को भी प्रोत्साहित करेंगे। हमारे उद्घाटन सत्र में माननीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया । राहुल वार्ष्णेय समाज सेवी, मंडल अध्यक्ष राघव जी, जिला पंचायत सदस्य जयपाल सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप सक्सेना दीपेश वार्ष्णेय एवं अखिलेश शर्मा यदुनाथ शर्मा डॉ चंद्र मोहन सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया । विशेष सहयोग संगीत कला मंच के केंद्र व्यवस्थापक गुरुदेव शर्मा का रहा।। और सभी सम्मानित संगीत प्रेमियों को सम्मानित किया गया ।इस मौके पर समस्त संगीत साथी उपस्थित रहे हम आशा करते हैं कि यह
संगीत कला केंद्र और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।।।। इस मौके पर वजीरगंज नगर के समाजसेवी दीपेश वार्ष्णेय, एटा से आए हमारे संगीत शिक्षक अखिलेश शर्मा, मुन्नालाल इंटर कॉलेज के शिक्षक यदुनाथ शर्मा, मूसेपुर जनता इंटर कॉलेज से आए शिक्षक विजय
कुमार, पीयूष सक्सेना, डॉ चंद्र मोहन सिंह वजीरगंज के एजाज साबरी कव्वाल, निधि झा, ढोलक वादक नरेश कुमार, बिट्टन सिंह, निधि झा पहलवान, आदि समस्त संगीत प्रेमी मौजूद रहे
