राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ

Wednesday, 20 August 2025 | August 20, 2025 Last Updated 2025-08-21T05:27:34Z
    Share

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ
बदायूँ, – राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में आज अत्याधुनिक सीटी स्कैन (CT Scan) सुविधा का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय श्री महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक, भाजपा, श्री शारदेन्दु पाठक, उपाध्यक्ष भाजपा बदायूँ जनपद, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ एवं डॉ. नेहा सिंह, उप-प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ द्वारा किया गया।

सीटी स्कैन मशीन आधुनिक फिलिप्स 128 स्लाइस हाई पावर मशीन है, जो बदायूँ जनपद की सबसे अत्याधुनिक और उच्च क्षमता वाली मशीन है। इस मशीन से विभिन्न चिकित्सा स्थितियों जैसे – चोट, संक्रमण, ट्यूमर एवं आंतरिक असामान्यताओं का अधिक सटीक और त्वरित निदान संभव होगा।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांचों के लिए दर निर्धारित किए हैं –
 • बिना कॉन्ट्रास्ट: ₹600 – ₹1500
 • कॉन्ट्रास्ट सहित: ₹2500
यह सुविधा आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ ने बताया कि “हमारे संस्थान में सीटी स्कैन जैसी अत्याधुनिक सुविधा शुरू होने से न केवल बदायूँ जनपद बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। आधुनिक और हाई पावर मशीन से समय पर व सटीक निदान संभव होगा, जिससे मरीजों के इलाज की गुणवत्ता और सफलता दर दोनों में वृद्धि होगी। हमारा प्रयास है कि मेडिकल कॉलेज में लगातार नई सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि आमजन को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ घर के नजदीक ही मिल सकें।”

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितुज अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. मुक्तयाज हुसैन, डॉ. अमित कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन यादव, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. लालेन्द्र यादव सहित शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य – शिबशंकर मौर्या, रिजवान, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में इस सुविधा के प्रारंभ होने से पूरे जनपद एवं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक और किफायती निदान की सुविधा मिलेगी।