आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मथुरा महानगर श्रीजी प्रखंड में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम संयोजक दीपक चौधरी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 हुई ,
विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना, और समाज की सेवा करना है। भारत के लाखों गांवों और कस्बों में विहिप को एक मजबूत, प्रभावी, स्थायी, और लगातार बढ़ते हुवे संगठन के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया भर में हिंदू गतिविधियों में वृद्धि के साथ, एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन धीरे-धीरे आकार ले रहा है ,हिंदू धर्म के सभी संप्रदायों (धर्मों) के सभी धर्माचार्यों का एक मंच पर एकत्रीकरण ।
हिंदू समाज की सेवा करने की प्रवृत्ति विकसित करने के साथ, सेवा परियोजनाओं की विस्तृत श्रृंखला की संस्थापना ।
सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में अथक प्रयासो के साथ अपार सफलता।
समाज में हिंदू गौरव और एकता की बढ़ी हुवी अभिव्यक्ति।
हाल के दिनों में अपने मूल हिंदू धर्म में लाखों लोगों की स्वैच्छिक घर वापसी या 'परावर्तन।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महानगर कार्यवाहक विजय बंटा जी ने बताया विहिप अपने मूल मूल्यों, विश्वासों और पवित्र परंपराओं की रक्षा के लिए श्री रामजन्मभूमि, श्री अमरनाथ यात्रा, श्री रामसेतु, श्री गंगा रक्षा, गौ रक्षा, हिंदू मठ-मंदिर मुद्दा, ईसाई चर्च द्वारा हिंदुओं का धर्मांतरण, इस्लामी आतंकवाद, बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठ ,जैसे मुद्दों को उठाकर हिंदू समाज की अदम्य शक्ति के रूप में स्वयं को स्थापित कर रही है.
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आचार्य राजेश कृष्ण शास्त्री जी ने बताया विहिप हिंदू समाज में व्याप्त अस्पृश्यता जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के निरंतर प्रयासों के माध्यम से, समाज को विमुक्त, और अंतर्निहित हिंदू एकता को पुनर्जाग्रत करने के लिए समाज का कायाकल्प कर रही है.
कार्यक्रम में श्रीजी प्रखंड संयोजक एवं शर्मा अंकित गुर्जर हरीश बाबा पातीराम के आचार्य मेघश्याम जी वह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता विष्णु शर्मा मथुरा
