श्री राम जानकी मंदिर में दिवसीय कार्यक्रम शुरू
संतोष गुप्ता की रिपोर्ट
मिर्जापुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी, झूलनोत्सव के पर्व पर श्रीं राम जानकी मन्दिर गउघाट, गजिया टोला मीरजापुर में भक्त जनो ने,,पंच दिवसीय संगीत समारोह,,का आयोजन प्रारंभ किया गया है।
संगीत समारोह 5 अगस्त दिन मंगलवार एकादशी से 9 अगस्त दिन शनिवार पूर्णिमा रक्षाबंधन तक चलेगा।
यह संगीत समारोह विगत 33 वषों से मीरजापुर के ख्याति प्राप्त एवं सम्मानित कलाकारों तथा मीरजापुर के संगीत प्रेमी भक्तगणो के प्रयास से निरन्तर संपन्न होता आया है।
झूलनोत्सव एवं संगीत समारोह में भक्त और कलाकार बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाते है।
पंचदिवसिय संगीत समारोह मे गायन वादन नृत्य के लिए कोई भी कलाकार भाग ले सकता है,,इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवोदित कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु मंच प्रदान करना है
