जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

Wednesday, 27 August 2025 | August 27, 2025 Last Updated 2025-08-28T04:51:08Z
    Share
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

बदायूँ : 27 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में स्थापित ई0वी0एम0 व वी0वी0पी0ए0टी0 वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। 


उन्होंने वहां सीसीटीवी से की जा रही निगरानी को दिखा। वेयरहाउस में कक्षों पर लगाई गई सीलो को चेक किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि की गई व्यवस्थाओं से पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आए।



जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि ई0वी0एम0(इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) व वी0वी0पी0ए0टी0 (वोटर वैरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहता है 


तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मासिक व त्रैमासिक आंतरिक व बाह्य निरीक्षण भी मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में किया जाता रहा है। उन्होंने उपस्थित पुलिस कार्मिकों को सजगता से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने वहां प्रकाश व्यवस्था व साफ सफाई की व्यवस्था को भी जांचा व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
-----