चन्दौसी के जी.के. सिल्वर स्टोन सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा नमरा नाज

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

चन्दौसी के जी.के. सिल्वर स्टोन सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा नमरा नाज

Thursday, 25 September 2025 | September 25, 2025 Last Updated 2025-09-25T10:12:34Z
    Share
चन्दौसी के जी.के. सिल्वर स्टोन सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा नमरा नाज को ‘एक दिन का पुलिस कप्तान’ बनाया गया, 

सम्भल पुलिस #MissionShakti5 के तहत सम्भल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार की उपस्थिति में थाना चन्दौसी के जी.के. सिल्वर स्टोन सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा नमरा नाज को ‘एक दिन का पुलिस कप्तान’ बनाया गया, जहां छात्रा द्वारा जनसुनवाई में एक पुलिस अधीक्षक के रूप में जनता की समस्याओं को सुना गया। जहाँ छात्रा नमरा नाज को जनसुनवाई के दौरान एक पुलिस अधीक्षक के रूप में जनता की समस्याओं को कैसे सुना जाता है एवं कैसे समाधान किया जाता है उसके बारे में बताया गया तथा समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिये सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। तत्प्श्चात #SPSambhal जनपद सम्भल के साथ सम्पूर्ण पुलिस कार्यालय, बहजोई का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ‘एक दिन का पुलिस कप्तान’ द्वारा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में किये जाने वाले कार्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान ‘एक दिन का पुलिस कप्तान’ बनी बच्ची नमरा नाज ने पुलिस अधीक्षक सम्भल के रूप में अधिकारी के दायित्व को समझा और एक दिन के लिए इसका अनुभव प्राप्त किया एवं अपना अनुभव साझा किया।
#MissionShaktiUPP 
#UPPolice