वृंदावन में पवन पितृपक्ष के शुभ अवसर पर दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 15 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक होगा
रिपोर्ट विष्णु शर्मा
देश को झकझोर देने वाली पहलगांव की घटना में जहां कई बहिन बेटियों का सिंदूर उजड़ गया कई लोग इसमें शहीद हुए उसी घटना और उन शहीदों के साथ साथ देश की जांबाज सेना को समर्पित पितृ पक्ष में आज से शुरू हुई भागवत कथा के शुभारंभ पर वृन्दावन पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला जहां उन्होंने कथावाचक और हिन्दू शेरनी के नाम से जानी जाने वाली साध्वी सरस्वती दीदी से मुलाकात की वहीं उनके इस कथा के दौरान अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कथा मे सहभागिता दिखाई जहां पर एमपी के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि ये कथा ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है और हम पहलगांव हमले के शहीदों के परिजनों को यहां पर कुछ सांत्वना राशि भी भेंट करेंगे उन्हें भी यहां कथा में बुलाया गया है ।वहीं जब उनसे पहलगांव हमले के शहीदों और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित इस कथा के साथ कल खेले गए क्रिकेट के देश भर में विरोध के सवाल किए तो उनका साफ कहना था कि जो भी हुआ है वो मेरे ऊपर का मामला है मगर मैच हम जीते इसके लिए सभी देशवासियों को बधाई ।
राकेश शुक्ला कैबिनेट मंत्री एमपी सरकार
