सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया गया वृक्षारोपण अभिमान

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया गया वृक्षारोपण अभिमान

Sunday, 28 September 2025 | September 28, 2025 Last Updated 2025-09-28T10:35:09Z
    Share
 सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया गया वृक्षारोपण अभिमान



 रिपोर्टर- अनूप भास्कर 
लखीमपुर खीरी 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर के बीच आयोजित सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर विभागीय स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना ने 15 लाख पौधे लगाने का आदेश वन विभाग को दिया है जिसमें देशज किस्मों को प्राथमिकता दी जाने की बात कही है । 
इसी अभियान के चलते एक पेड़ मां के नाम सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लखीमपुर खीरी जिले के तराई क्षेत्र पलिया के दुधवा टाइगर रिजर्व की पलिया वन रेंज के पदाधिकारियों के द्वारा भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पलिया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय में विधायक रोमी साहनी पहुंचे । जहां उन्होंने रेंज के क्षेत्रीय वनाअधिकारी विनय कुमार,डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज,वनरक्षक रमाकांत मिश्रा व अन्य कर्मचारियो के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में आम, आँवला,सहजन अमरूद आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया,इस दौरान उन्होंने विद्यालय के स्टाफ और छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया साथ ही पौधो के महत्व के बारे मे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बताया एवं पौधरोपण हेतु अधिक से अधिक भागेदारी निभाने हेतु जागरूक किया गया