ग्राम विकास अधिकारी कपिल गौतम निलम्बितबदायूँ विक्रमपुर चरसौरा निवासी हरि शंकर शर्मा

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

ग्राम विकास अधिकारी कपिल गौतम निलम्बितबदायूँ विक्रमपुर चरसौरा निवासी हरि शंकर शर्मा

Thursday, 4 September 2025 | September 04, 2025 Last Updated 2025-09-04T08:51:31Z
    Share
ग्राम विकास अधिकारी कपिल गौतम निलम्बित
बदायूँ  विक्रमपुर चरसौरा निवासी हरि शंकर शर्मा पुत्र श्री राम स्वरूप शर्मा द्वारा की गई शिकायत पर की गई जाँच में आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर जिला विकास अधिकारी, बदायूँ के आदेश संख्या-1129 दिनांक 30.08.2025 के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी, विकास खण्ड आसफपुर, श्री कपिल गौतम को निलम्बित कर अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गई है।




जाँच में पाया गया कि श्री गौतम ने ग्राम पंचायत संग्रामपुर में दो सीसी रोड निर्माण कार्यों का डबल भुगतान कर शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने शासकीय कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं बरतीं तथा भ्रष्टाचार और ग्रामीणों से अनुचित व्यवहार के आरोप भी सिद्ध हुए।