जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान जारी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान जारी

Tuesday, 2 September 2025 | September 02, 2025 Last Updated 2025-09-02T09:55:00Z
    Share
जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान जारी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बदायूँ सदर विधानसभा के दर्जन भर ग्रामों का दौरा कर बूथों का गठन किया
भाजपा हटाने को वन बूथ ट्वेंटी यूथ का फार्मूला -अजीत यादव
-----------------------
संवादाता मोहम्मद तारीख गाजी
--------------------
बदायूँ। 01 सितंबर। भाजपा को प्रदेश और देश की सत्ता से उखाड़ फेंकने को कांग्रेस मैदान में उतर चुकी है। बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन निर्माण का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी और सभी ब्लाकों की कांग्रेस कमेटियों के गठन के बाद मंडल और बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बदायूँ सदर विधानसभा के दर्जन भर ग्रामों का दौरा कर बूथों का गठन किया। दौरे में जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ , जिला सचिव अहमद अमजदी और शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव समेत कई कांग्रेस नेतागण उनके साथ रहे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा को सूबे और देश की सत्ता से हटाने को वन बूथ ट्वेंटी यूथ का फार्मूला अमल में लाया जा रहा है। हर बूथ पर बीस युवाओं को तैयार किया जा रहा है जो वोट बनाने से लेकर वोट डलवाने और वोट चोरी रोकने का काम करेंगे। रोजगार देने व मंहगाई रोकने में विफलता समेत मोदी और योगी सरकार की नाकामियों को ये युवा ग्रामीणों के बीच घर घर जाकर बताएंगे। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही भाजपा को हटा सकती है। राहुल गांधी पर पूरे देश को भरोसा है। संविधान व लोकतंत्र बचाने और भाजपा हटाने को इंडिया गठबंधन के जरिये अन्य सहमना दलों का सहयोग भी कांग्रेस ले रही है। नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की चुनाव आयोग से मिलकर की जा रही वोट चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। 
जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ ने कहा कि बिहार में एसआईआर के बहाने चुनाव आयोग ने 64 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं। दलित पिछड़े बंचित तबकों को वोट देने के अधिकार से बंचित किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है।चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा वोट चोरी कर रही है। एक कमरे के मकान में 250 वोट बनाये जा रहे हैं।
जिला सचिव अहमद अमजदी ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस हर कीमत पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी। 
आज बदायूँ सदर विधानसभा के पूठी सराय , मोहम्मदी , करतोली , विजयनगला , बिनावर ,नदौलिया , बिलहत , घटपुरी , अम्बियापुर ,सेमरमई , औरंगाबाद माफी आदि ग्रामों का दौरा कर बूथों का गठन किया गया।
इस दौरान विभिन्न ग्रामों के राजेश मिश्रा सुशील मिश्रा , शैलेन्द्र यादव , सुरेंद्र यादव, शौकत अली,जहीर खान ,रामवीर पाल , राहुल यादव ,फिरासत , बाबू खान ,राघव यादव ,जीशान अली , बिलाल , रवेंद्र यादव समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें हुईं।