वजीरगंज में रामलीला का समापन पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने किया
वजीरगंज। नगर में 10 दिनों से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का बुद्धवार की रात भगवान राम के राजतिलक के बाद विधिवत रूप से समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने भगवान राम की आरती कर महोत्सव में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत किया। समापन पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अयोध्या वासियों ने जोरदार स्वागत किया। पूरी अयोध्या नगरी में खुशियां मानते हुए दीप जलाए गए। इसके बाद में गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भगवान राम के राजतिलक समारोह का आयोजन किया गया। गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। वहीं ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दिया। प्रफुल्लित माताओं ने बार-बार आरती उतारी। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने भगवान राम की आरती करने के बाद महोत्सव के सहयोगियों को पुरस्कृत किया। कहा कि रामायण को देखने सुनने से ज्यादा समझने की जरूरत है। रामायण के पात्रों से हमें कर्तव्य परायणता, त्याग, बलिदान की सीख मिलती है। अगर हमने उनके आदर्शों का थोड़ा सा भी अनुसरण कर लिया तो ये जीवन धन्य हो जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, मिंटू झा आदि का विशेष सहयोग रहा। समारोह में एसओ जितेंद्र सिंह कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार, अमरीश कुमार वार्ष्णेय विमलेश वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय डेयरी,योगेश वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, सहित अनेक
